राज्य समाचार
जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर दी जान
राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। शहर के भदौरिया चौक स्थित दिग्विजय स्टेडियम के पास संचालित जिम के ट्रेनर ने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बसंतपुर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि धमतरी निवासी 25 वर्षीय युवक शुभम रजक शहर के दिग्विजय स्टेडियम के पास संचालित द प्राइम फिटनेस नाम के जिम में ट्रेनर का काम करता था।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
शुभम ने रविवार रात को चौखड़िया पारा स्थित अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मृतक का ममेरा भाई उसके घर पहुंचा तो लाश फांसी पर लटकते मिली। घटना की जानकारी उसके ममेरे भाई ने अपने परिजनों व बसंतपुर पुलिस को दी। पुलिस प्रेम प्रसंग व अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Live Cricket Info