राज्य समाचार

CM भूपेश के खिलाफ फेक न्यूज चलाने वाला यूट्यूबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। यूट्यूब पर सब्सक्राइब बढ़ाने के लिए सरकार के खिलाफ गलत न्यूज़ चलाने वाले आरोपी को राजधानी पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। अरोपी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भूपेश सरकार के खिलाफ झूटी न्यूज़ प्रसारित की थी। इसकी शिकायत एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी।

शिकायत में शांतनु झा ने बताया था कि 28 मई की रात 9 बजे एक यूट्यूब पर सीएम भूपेश के खिलाफ गलत खबर चलाई गई थी। खबर में बताया गया था कि सीएम के निवास से दो हजार रुपए के करोड़ों नोट बरामद हुए है। साथ ही मंत्रियों के बंगले से भी नोट मिले है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शांतनु ने अपनी शिकायत में बताया कि CM के खिलाप चलाइजा रही खबर झूटी है और छवि को धूमिल करने की कोशिश इस यूट्यूब के माध्यम से की जा रही है। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाने में 504, 505 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी यूट्यूबर की पहचान राजेन्द्र कुमार स्वामी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर रायपुर लाई। अरोपिके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button