राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस की अंतिम लिस्ट आने में कुछ ही घंटे

Spread the love

बचे हुए 18 कांग्रेस प्रत्याशियों की दिल्ली से लिस्ट जारी होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का आज सुबह दिल्ली से रायपुर लौट आना इस बात का संकेत है कि सभी नाम फाइनल हो चुके। घोषणा की औपचारिकता बाकी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा पूरे 90 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी। पूरे प्रदेश की नजर रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर एवं कोटा सीट पर टिकी है, जिन्हें लेकर प्रश्न बना हुआ है कि आखिर यहां सेे कांग्रेस से कौन मैदान में होगा। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस भी अपनी तय 55 सीटों में से 54 में प्रत्याशी घोषित कर चुकी। उसे भी कोटा सीट की घोषणा का इंतजार है। कांग्रेस की सूची आने के बाद ही कोटा से जोगी कांग्रेस का कैंडिडेट तय होगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button