राजनीतीराज्य समाचार

राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और हेमामालिनी की 14 को सभाएं

रायपुर। भाजपा के स्टार प्रचारकों का लगातार छत्तीसगढ़ प्रवास जारी है। 14 नवंबर को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद हेमामालिनी जनसभाओं को संबोधित कर दूसरे चरण की 72 विधानसभा सीटों पर भाजपा के लिए वोट की अपील करेंगे। 
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10ः15 बजे दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। आमसभाओं को संबोधित करने हेलीकाॅप्टर से रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम दुबटिया मारवाही, दोपहर 2ः20 बजे दीनदयाल स्टेडियम बुधवारी बाजार सक्ती व दोपहर 3ः35 बजे मस्तुरी में आमसभाओं को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकाप्टर से शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 10ः10 बजे लखनऊ से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। आमसभाओं को संबोधित करने हेलीकाॅप्टर से रवाना होंगे। प्रातः 10ः45 बजे कुरूद, दोपहर 12ः10 बजे मिनी स्टेडियम चक्रधर नगर रायगढ़, दोपहर 1ः20 बजे कोरबा, दोपहर 2ः50 बजे ग्राम संकरी तखतपुर व शाम 4 बजे हाई स्कूल मैदान तिफरा विधानसभा बिल्हा में सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 5ः05 बजे चकरभाठा एयर स्ट्रीप बिलासपुर से लखनऊ रवाना होंगे।
लोकसभा सांसद श्रीमती हेमामालिनी अपने तय कार्यक्रम के तहत प्रातः 11ः15 बजे मुम्बई से राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। यहां से जनसभाओं के लिए हेलीकाॅप्टर से रवाना होंगी। दोपहर 12ः10 बजे खरसिया दोपहर 1ः45 बजे दशहरा मैदान बसना, दोपहर 3ः25 बजे रावणभाटा बागबाहरा व व शाम 5ः05 बजे ग्राम भिभौरी बेमेतरा में आमसभाओं को संबोधित करेंगी। शाम 6ः30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और 7ः45 बजे आगरा रवाना होंगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button