राज्य समाचार

कोरबा में रेल्वे कर्मचारियों की हड़ताल: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया समर्थन

Spread the love

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। एनटीपीसी सीपत से दीपका रेल्वेलाइन में कार्यरत 400 से अधिक कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनकी मांग है कि उन्हें स्किल्ड और हाइश्किल्ड श्रेणी में रखा जाए और उनका वेतन बढ़ाया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि वे 17 साल से विभिन्न कार्यों के माध्यम से सीपत से दीपका रेल्वेसाइडिंग के मध्य कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन उनका शोषण किया जा रहा है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है और कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपा है। मजदूरों ने पत्र के माध्यम से कलेक्टर कोरबा को सूचित कर बताया है कि उनकी मांग पूर्ण नहीं होती है तो वे सीपत से दीपका साइडिंग के मध्य रेल रोको अभियान शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

 

 

इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष ने कहा कि वे मजदूरों की मांगों का पूरा समर्थन करते हैं और उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों का शोषण करना गलत है और उनकी मांगें जायज हैं।

 

 

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेता ने भी मजदूरों की मांगों का समर्थन किया है और कहा है कि वे मजदूरों के साथ हैं और उनकी मांगें पूरी करने के लिए लड़ेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button