राज्य समाचार

BREAKING : बस ने स्कूटी को मारी ठोकर, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत

मनेंद्रगढ़। जिले से दर्दनाक सड़क हादसे (tragic road accident) की खबर सामने आई है. यहां तेज रफ़्तार बस ने स्कूटी सवार युवकों की चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है. तीनों मृतक मध्यप्रदेश के कोतमा केऔर उमरिया के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़-शहडोल मार्ग के सिद्ध बाबा घाट पर बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार युवकों को ठोकर मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए मुक्तिधाम स्थित चीरघर भेज दिया गया है. तीनों मृतक मध्यप्रदेश के कोतमा और उमरिया जिले के रहने वाले हैं. जिस बस से एक्सीडेंट हुआ है वह बस नफीस ट्रेवल्स की बताई जा रही है. वहीं दुर्घटना कारित बस को पुलिस ने थाने में लाकर खड़ा कर दिया है. फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से सम्पर्क करने में जुटी हुई है.

123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button