करियरराज्य समाचार

रिटायर्ड RTO के बंगले में चोरी, 50 तोला सोने के जेवर , 2 लाख नगदी चोरो ने किया पार

16.04.23| राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अपराधी चोरी, डकैती जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि अपराधियों ने सुने मकान को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने रिटायर्ड RTO के गीतांजलि नगर स्थित बंगले में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार रोजा अफ्तार में शामिल होने के लिए कवर्धा गया हुआ था। वहीं सुने मकान देखकर चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि चोरो ने करीब 15 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 50 तोला सोने के जेवर , 2 लाख नगदी की चोरी की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button