राजनीतीराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण एवं कोर ग्रुप की बैठक हुई सम्पन्न,

03.08.22| भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण एवं कोर ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मीटिंग में हुई चर्चा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले क्या स्थिति रही है, हमारी सरकार के समय में और आज क्या स्थिति है, इस पर पार्टी के अंदर विश्लेषण किया जाएगा। कौशिक ने कहा कि आने वाले समय में स्थिति कैसे बदलने वाली है, उस बात को लेकर मुख्य रूप से जानकारी दी जाएगी। वहीं लगातार अभी बैठकें रखी गई हैं। प्रथम बैठक छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों की, जिसमें दिशा और जो कार्य आदेश जारी होंगे उस विषय में चर्चा हुई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button