राष्ट्रीय खबरें

भारत गौरव ट्रेन: छत्रपति शिवाजी महाराज के पदचिन्हों पर 6 दिन की यात्रा 9 जून से

Spread the love

मुंबई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय रेलवे और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त प्रयास से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा के लिए ‘भारत गौरव ट्रेन टूर’ 9 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से रवाना होगी। 100% बुकिंग के साथ इस विशेष ट्रेन को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 351वीं वर्षगांठ पर शुरू किए गए इस ट्रेन टूर में 710 यात्री हिस्सा लेंगे। इनमें से 480 स्लीपर, 190 थर्ड एसी और 40 सेकंड एसी श्रेणी में यात्रा करेंगे। 6 दिन और 5 रात के इस विशेष टूर में शिवाजी महाराज से जुड़े 7 प्रमुख किले, शिवसृष्टि थीम पार्क, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ये होंगे यात्रा के प्रमुख पड़ाव:
रायगढ़ किला: शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक स्थल और राजधानी
लाल महल, कस्बा गणपति, शिवसृष्टि (पुणे): महाराज का जीवन, आस्था और इतिहास
शिवनेरी किला: महाराज की जन्मस्थली
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग: 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक
प्रतापगढ़ किला: अफजल खान के खिलाफ ऐतिहासिक युद्ध का गवाह
कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर और पन्हाला किला: शिवाजी महाराज की 500 दिन की कैद और बाजी प्रभु की वीरता की गाथा

यात्रा में शामिल सुविधाएं:
पूर्णत: शाकाहारी भोजन
आरामदायक होटलों में रात्रि विश्राम
वातानुकूलित बसों द्वारा स्थल भ्रमण
टूर एस्कॉर्ट और गाइड की सेवा
यात्रा बीमा और सुरक्षा उपाय

आईआरसीटीसी की इस पहल का मकसद यात्रियों को भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है, और शिवाजी महाराज के शौर्य, शासन और जीवन मूल्यों से प्रेरित करना है।

भारत गौरव ट्रेन न केवल एक सफर है, बल्कि यह इतिहास को जीने का अनुभव है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button