राष्ट्रीय खबरें

ठंड, कोहरे और प्रदूषण के ट्रिपल अटैक से बेहाल हुई दिल्ली

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  उत्तर भारत समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी में ठंड और hकोहरे के साथ प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को बढ़ा दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा है और तापमान 5 के नीचे दर्ज किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बुधवार को सुबह के समय हल्के कोहरे ने परेशान किया। अब अगले तीन दिनों तक ठंड के साथ घने कोहरे की मार पड़ेगी। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 481, अशोक विहार में 459, आया नगर में 412, बवाना 454, बुराड़ी 480, चांदनी चौक 376, आईटीओ 461, नेरेला 451, आरकेपुरम में 464 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

मंगलवार को दिल्ली में दिन के समय सबसे ठंडा इलाका नरेला व पूसा रहा। यहां तापमान 21.1 और 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन पूर्वी सतही हवाओं के चलने की संभावना है। इस कारण से 18 से 20 दिसंबर तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदूषण से भी राहत नहीं मिलेगी। वहीं हिमालयन क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में सुबह व शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

18 से 23 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रहने की संभावना है। तापमान में कमी के कारण ठिठुरन भी बढ़ेगी। अमूमन 17 से 21 दिसंबर के दौरान अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और 22 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहता है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button