राज्य समाचार
राज्यपाल ने किया गौशाला का लोकार्पण, महिला स्व सहायता समूह से की चर्चा
रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को कांकेर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गौशाला का लोकार्पण किया और महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने समूह के कार्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। इसी तरह मेहनत से कार्य करें और आगे बढ़ें। उन्होंने बकरी पालन को लाभकारी बताते हुए इस कार्य को बढ़ावा देने की बात कही।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।