राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलने वाली है वंदेभारत ट्रेन की सुविधा, बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी

Spread the love

03.12.22|छत्तीसगढ़ के यात्रियों को वंदेभारत ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी। इसकी अधिकारिक समय सारिणी तय नहीं की गई है। उम्मीद है कि ट्रेन 11 दिसंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन को एक वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। इसके साथ रूट भी तय हो गया। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के परिचालन की तैयारी भी शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद जोन और मंडल के रेल अफसरों ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। परिचालन, मैकेनिकल, विद्युत, कमर्शियल विभाग के अधिकारी इसकी तैयारी में जुटे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि यह वंदेभारत ट्रेन भारत में सबसे तेज चलनी वाली गाड़ी है। यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल इसे रेलवे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चला रही हैं, जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित और इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। इस ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।

केंद्रीय बजट में अगले तीन साल में नई पीढ़ी की 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई थी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन की सौगात जोन को मिलने के अब तक केवल संकेत मिल रहे थे। अब रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। हालांकि अभी अधिकारी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस 11 दिसम्बर से पटरी पर दौड़ेगी। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के लिए संभावित समय सारिणी बनाई गई है। वंदे भारत ट्रेन का बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और नागपुर स्टॉपेज दिया जाएगा। यह गाड़ी शनिवार को छोड़ सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। यह गाड़ी बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे छूटकर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहां से 2.5 बजे दोपहर में रवाना होकर 7.35 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेगी। संभावित टाइम टेबल के अनुसार सुबह 8.6 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.35 बजे गोंदिया और 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। फिर नागपुर से दोपहर 2.5 बजे रवाना होकर 3.46 बजे गोंदिया, 5.30 बजे दुर्ग, 6.8 बजे रायपुर और 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button