राज्य समाचार
नक्सलियों ने पेड़ गिराकर जाम किया सड़क, दी बंद की चेतावनी

नक्सलियों ने धुरवागुड़ी – बुडगेलटप्पा के बीच नेशनल हाइवे 130 सी को पेड़ गिराकर जाम कर दिया है. नक्सलियों ने मौके पर बैनर-पोस्टर भी लगाए हैं. जिसमें उन्होंने 20 मई को बंद का आह्वान किया है. बैनर पोस्टर में ओडिशा राज्य कमेटी लिखा हुआ है, जिसमें आज गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव और महासमुंद जिला बंद की चेतावनी जारी की गई है.

कुछ पुलिस कैम्प बंद करने को भी कहा गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रास्ते को क्लियर किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि घटना रात की है. नक्सलियों ने हाइवे पर पेड़ गिराया था, जिसे हटा लिया गया है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info