मनोरंजन

गांधी जंयती से पहले रिलीज हुआ ‘सत्यमेव जयते 2’ का पोस्टर

Spread the love

पिछले साल अपने एक्शन ड्रामा के साथ रिकॉर्ड तोड़ने वाली निर्देशक मिलाप मिलन झवेरी की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ जल्द ही आने के लिए तैयार है। अभिनेता जॉन अब्राहम की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का फर्स्ट लुक गांधी जयंती के ठीक एक दिन पहले सामने आ गया है। इस पोस्टर में जॉन पुलिस की वर्दी में हैं साथ ही उनके सीने पर तिरंगा बना हुआ दिखाई दे रहा हैं। जो उनके सीने में मौजूद देशभक्ति को दिखा रही है। राष्ट्रगान के शुरुआती तीन शब्द ‘जन गण मन’ को हाई लाइट किया गया है।
पोस्टर को टी-सीरीज ने जारी करते हुए साथ कैप्शन में लिखा गया है कि जन मन धन से बढ़कर जन गण मन। पेश है ‘सत्यमेव जयते 2’ का आधिकारिक पोस्टर। फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।
बता दें कि ‘सत्यमेव जयते’ भ्रष्टाचार मिटाने निकले पुलिसवाले के कहानी पर बनी फिल्म है। फिल्म में मनोज बाजपेई और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। ये कहानी दो लोगों की है जिसमें से एक अपने तरीके से करप्शन को मिटाने निकला है। जॉन अब्राहम उस रोल में हैं जो बता रहे हैं कि सत्य के लिए लड़ कर कैसे झूठ पर जीत हासिल की जाती है। ‘कानून को हाथ में लेने का हक सिर्फ कानून को होता है’ जैसे संवाद इस फिल्म की जान बन सकते हैं। आपको बता दें कि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मी एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित ‘सत्यमेव जयते 2’ 2 अक्टूबर, 2020 को रिलीज होगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button