राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
खुलेआम पिस्टल और तलवार लहराने का VIDEO:जुलूस में युवकों ने की हथियारों की नुमाइश, बैंड-बाजे के धुन पर थिरकते रहे
रायपुर में कट्टा, पिस्टल और दर्जनों तलवारों के साथ जुलूस का एक वीडियो सामने आया है। ईदगाह भाठा के पास डीजे की धुन पर हथियारों के साथ युवाओं की टोली ने शक्ति प्रदर्शन किया। 2 से 3 युवक पिस्टल और कट्टा लिए हुए थे। तो कुछ तलवार, चाकू, कटार जैसे हथियार लहराते कैमरे में कैद हुए हैं। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक जुलूस दो दिन पहले ईदगाह भाठा से होते हुए लाखे नगर से आमापारा जाने वाली रोड पर निकला था। जुलूस के बहाने युवक सड़क पर हथियारों की नुमाइश और हुड़दंगी करते रहे।आजाद चौक थाना टीआई जितेंद्र सिंह के मुताबिक जुलूस का वीडियो पुलिस को मिला है। जिसमें कई युवक हथियार के साथ नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस युवकों की पहचान कर रही है। अब तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now