राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
तलवार, चाकू और फरसा से हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला गया जुलूस, फरार बदमाशों की तलाश जारी
रायपुर। राजधानी के पॉश इलाके मौदहापारा में हुए बलवा (Rebellion in Raipur) पर पुलिस ने कार्रवाई कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से 2 नाबालिग हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों काशहर में जुलूस निकाला. मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाशी की जा रही है. बता दें कि मंगलवार की रात रजबंधा मैदान के पास दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई. जिसमें जमकर तलवार, चाकू, फरसा और डंडे चले. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए और बदमाशों ने गाड़ियों और दुकानों में तोड़फोड़ की थी.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
