राज्य समाचार

कांकेर जिले में सीएम के दौरे से पहले माओवादियों ने किया IED ब्लास्ट, BSF का 1 जवान घायल,

Spread the love

10.10.22| छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में CM भूपेश बघेल के दौरे से पहले माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान के सिर के साथ शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई है । बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। जवानों ने मौके से 2 जिंदा IED भी बरामद किया है। मामला जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोयलीबेड़ा इलाके में ही स्थित BSF 30 BN कैंप का एक जवान बीमार था। जिसे अस्पताल ले जाने के लिए कैंप से जवान निकले थे। जब जवान आगे बढ़े तो उनमें से एक जवान धर्मेंद्र कुमार का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान उछल कर दूर जा गिरा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस घटना के बाद अन्य जवानों ने मोर्चा संभाला। इलाके की सर्चिंग बढ़ाई गई। घायल और बीमार दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button