राज्य समाचार
KORBA : ड्यूटी से लौट रहे एसईसीएल कर्मी को ट्रेलर ने लिया चपेट में, मौके पर मौत
कोरबा – एसईसीएल के गेवरा प्रोजेक्ट के सुरक्षा चौक में ड्यूटी से लौट रहे एक एसईसीएल कर्मी को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया।
वाहन के नीचे दबकर कुचल जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है।
मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह हरदीबाजार निवासी एसईसीएल कर्मी जयपाल सिंह है जो गेवरा प्रोजेक्ट में पदस्थ था।
Live Cricket Info


