राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

टमाटर ने लगाई डबल सेंचुरी, रेट ने तोड़ा रिकॉर्ड, 200 पहुंचा दाम, जानिए कब तक महंगे रहेंगे टमाटर ?

Spread the love

रायपुर. छत्तीसगढ़ में टमाटर के दाम ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राजधानी में टमाटर का रेट 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है. इसके अलावा हरी मिर्च, धनिया और अदरक भी महंगे हो गए हैं. टमाटर की आवक घटने से इसके दाम और बढ़ सकते हैं. सितंबर तक टमाटर महंगे रहने की संभावना है. इसके अलावा सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं. डूमरतराई सब्जी बाजार के सचिव हरीश बाबरिया ने बताया कि रायपुर में टमाटर की आवक का एक मात्र साधन बेंगलुरु है. छत्तीसगढ़ में टमाटर नहीं है. पूरी सब्जी बेंगलुरु से आ रही है. रोजाना 15 ट्रक टमाटर आया करता था. लेकिन अब 3 से 4 ट्रक ही टमाटर आ रहा है. थोक में टमाटर की कीमत 140 से 160 है. लेकिन चिल्हर में 180 और कई जगहों में 200 तक पहुंच गया है. टमाटर की बढ़ी हुई ये कीमत सितंबर महीने के पहले सप्ताह तक बनी रह सकती है. देशभर में भारी बारिश के कारण आवक कम हुई है. छत्तीसगढ़ में पहली बार टमाटर के दाम 200 तक पहुंचे हैं.

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button