राज्य समाचार

तेंदुआ का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, नाखून, दांत, हथियार भी जब्त

बिलासपुर, 13 फरवरी। जिले के सोंठी के जंगल में तेंदुआ का शिकार करने वाले 6 आरोपियों में से 5 को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे शिकार में इस्तेमाल किये गये औजार सहित मृत तेंदुआ के नाखून और दांत भी जब्त किये गये हैं। सभी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सभी स्थानीय शिकारी हैं।

मालूम हो कि बीते 7 फरवरी को सीपत रेंज के सोंठी सर्किल में एक तेंदुआ मृत पाया गया था। उसके मृत पड़े होने की सूचना एक ग्रामीण ने रायपुर में वन विभाग के अधिकारियों को दी थी। मौके पर पाया गया कि उसका शिकार दो दिन पहले हो चुका था और इसके लिये करंट लगाया गया था। घटना के बाद वन विभाग ने अपनी ओर से शिकारियों का पता लगाने की कोशिश की। साथ ही रतनपुर पुलिस व अचानकमार टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वाड की भी मदद ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खोजबीन के बाद 11 फरवरी को वन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वाड की मदद से निरतू के निवासी संतोष कुमार (35 वर्ष) व नंदकुमार पटेल (50 वर्ष) को पकड़कर पूछताछ की। दोनों ने शिकार करने की बात को स्वीकार करते हुए उन्होंने अन्य सहयोगियों की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने निरतू के ही तीजराम पटेल (58 वर्ष), छिंदपानी के समारू धनुहार और फूल सिंह यादव (70 साल) को भी हिरासत में ले लिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button