राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

भाजपा के हरेली त्योहार पर सीएम बघेल ने साधा निशाना, कहा- 15 साल मौका मिला था, ना राजकीय गीत बनाया, ना मनाए तीज-त्योहार, हमारी सरकार बढ़ा रही है छत्तीसगढ़ की परंपरा…

Spread the love

रायपुर। 15 साल तक भाजपा को मौका मिला था. ना छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर बनाई, ना राजकीय गीत बनाया, और ना ही तीज-त्योहार मनाए. जब से हमारी सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ की परंपरा से जुड़े तीज-त्योहारों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के हरेली त्योहार मनाए जाने पर तंज कसते हुए कही. मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हरेली कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में खुशहाली का वातावरण है. भाजपा के कार्यकाल में किसान आत्महत्या करने को बाध्य होते थे. आज किसान चिंता से मुक्त है. छत्तीसगढ़ के गांव-शहर में खुशी का वातावरण माहौल बना हुआ है. प्रधानमंत्री के मंच में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल अमित शाह हरेली के दिन आए, उन्होंने गौ माता की पूजा की, वह भी हमारा नकल कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ी अस्मिता को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़िया हीनभावना से ग्रसित नहीं है. आज छत्तीसगढ़िया बासी खाकर खुशी महसूस करता है. “छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया” का नारा पूरे प्रदेश और देश दुनिया में जाना जा रहा है. वहीं विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हो रही बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी उम्मीद है और पूरा विश्वास है. बेंगलुरु की बैठक के बहुत अच्छे रिजल्ट आएंगे.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button