करियरराज्य समाचार

बीजापुर जिले में CAF के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Spread the love

06.10.22|छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CAF(छत्तीसगढ़ आर्म्ड फ़ोर्स) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। CAF जवान सुनील कुमार मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। जो बीजापुर के 15वीं बटालियन में तैनात था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जवान सुनील बुधवार की रात कैंप के बैरक में था। रात करीब 11 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद के सिर पर गोली मार ली, और आत्महत्या कर लिया। उस समय इसके पास में कोई और मौजूद नहीं था। कैंप के अन्य जवानों ने इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि, रात में ही जवान के शव को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां गुरुवार की सुबह पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इधर, इस मामले में अफसरों का कहना है कि, जवान ने सुसाइड क्यों किया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड करने का कारण स्पष्ट होगा

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button