राज्य समाचार

रायपुर : दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत

Spread the love

रायपुर। टाटीबंध चौक में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि बच्चे सहित दो लोगों को जख्मी हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया।
महिला अपनी दूधमुंही बच्ची के साथ साढ़ू की दोपहिया में बैठकर दुर्ग के लिए निकली थी कि हादसा हो गया। आमानाका पुलिस का कहना है मृतिका का नाम दीपा चंद्राकर है।
वह मुलतया गुंडरदेही की रहने वाली है।
साढ़ू और बहन का परिवार गुढ़ियारी में रहता है। वह उनके पास मिलने पहुंची थी। रविवार रुकने के बाद अगले दिन अपने घर गुंडदरदेही के लिए दोपहिया में रवाना हुई। गुढ़ियारी से जैसे ही टाटीबंध चौक पहुंचे कि पीछे तेज गति से आ रहे भारी भरकम ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
टक्कर मारते हुए दोपहिया कई दूर घसीटा जिसके बाद महिला वाहन के नीचे आ गई। सिर कुचले जाने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर टक्कर लगने से चार महीने की बच्ची और दोपहिया सवार साढ़ू नरेंद्र चंद्राकर सड़क किनारे में गिर गए।
चीख सुनकर फौरन स्थानीय लोगों ने दौड़कर उन्हें बचा लिया। पुलिस को सूचना देने पर बच्ची और नरेंद्र को नजदीकी अस्पताल के लिए रवाना किए। प्रारंभिक स्थिति में पुलिस ने घायलों की हालत खतरे के बाहर बताई।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button