राज्य समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता- पुत्री को मारी टक्कर, मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत

Spread the love

25.08.22| बेतरतीब ढंग से बने सिक्स लाइन और उसी को सांकरा में पार्किंग बनाने से गुरुवार सुबह फिर बड़ा हादसा हुआ है. जहां बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा सांकरा निको से बिलासपुर की ओर जाने वाली सिक्स लाइन के फोरलेन ब्रिज के सामने हुआ. बता दें कि, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता- पुत्री को जोरदार टक्कर मारते हुए बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया. जिससे पिता-पुत्री का शरीर कई हिस्सों में बंट गया. सिक्स लाइन मृतकों के खून से रंग गई. जिसने भी ये हादसा देखा उसकी आंखें नम हो गई. घटना का कारण सांकरा में सिक्स लाइन पर अंडरब्रिज का ना होना बताया जा रहा है. हादसे की बड़ी वजह ये भी निकलकर सामने आई है कि, सिक्स लाइन में बड़ी संख्या में ट्रक और हाइवा के चालक पार्किंग का अड्डा बना लिए हैं.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button