राज्य समाचार

रायपुर : आपसी विवाद में युवक ने चाकू घोंपकर की हत्या

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने आपसी विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित सर्वोदयनगर में बीती रात छोटू साहू खाना खाने का बाद अपनी पत्नी के साथ बाहर टहल रहा था। तभी एक अन्य युवक संतोष यादव भी वहां से गुजरा और छोटू साहू की पत्नी को देखकर खांसने लगा।
तब छोटू साहू को लगा कि संतोष यादव उसकी पत्नी को छेड़ने के लिहाज से बार-बार खांस रहा है। छेड़छाड़ को लेकर शक होने पर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी संतोष यादव ने छोटू साहू को चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button