राज्य समाचार

डाॅ. पाटील भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के महासचिव बने

छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को एक बार फिर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हांसिल हुई है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.के. पाटील को भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ का महासचिव चुना गया है। विगत दिनों भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ की बैठक में डाॅ. पाटील को वर्ष 2019 हेतु गठित संघ की कार्यसमिति में महासचिव मनोनीत किया गया है। डाॅ. पाटील इसके पूर्व संघ के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ में देश के 67 कृषि विश्वविद्यालय सदस्य हैं जिनमें 58 प्रादेशिक कृषि विश्वविद्यालय, 5 राष्ट्रीय संस्थान और 4 केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय शामिल हैं। यह संस्था देश के कृषि विश्वविद्यालयांे में अनुसंधान, शिक्षा तथा विस्तार के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करती है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ 50 वर्षाें से अधिक पुरानी संस्था है जिसका गठन वर्ष 1967 में हुआ था। भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के बीच आपसी विचार-विमर्श के केन्द्र के रूप में कार्य करता है। यह सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं संचार के सम्पर्क सूत्र के रूप में भी काम करता है। यह संघ कृषि विश्वविद्यालयों तथा केन्द्र एवं राज्य सरकारों के बीच समन्वय का कार्य भी करता है। संघ की कार्यसमिति में नामित होना किसी भी विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। वर्ष 2019 हेतु गठित कार्य समिति में डाॅ. ए.के. पाठक, कुलपति जुनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय को अध्यक्ष, डाॅ. बी.एस. ढिल्लन, कुलपति पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना को उपाध्यक्ष और प्रोफेसर आर.के. सिंह, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button