राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

नारायणपुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक DRG जवान शहीद

नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस घटना में एक जवान शहीद हो गए हैं। ये मुठभेड़ इरपानार के जंगल मे हुई है। शहीद जवान भानुप्रतापपुर के रहने वाले थे और डीआरजी में पदस्थ थे। बता दें नारायणपुर पुलिस को इरपानार के जंगल मे नक्सलियों के होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के बाद डीआरजी के जवान सर्चिंग अभियान में जंगल पहुंचे हुए थे। जवानों को आता देखकर नक्सलियों में उनपर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं जानकारी मिली है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button