राज्य समाचार

बिलासपुर-कटनी ट्रेन झटके से रुकी, टूटकर बोगी पर गिरा OHE तार, यात्री सहमे

Spread the love

मगंलवार को आज बिलासपुर कटनी रूट पर बड़ा हादसा हो गया। अचानक ट्रेन के ऊपर से ओएचई तार टूट कर गिर और तेज चिंगारी निकली और ट्रेन रुक गई। जिसको देखकर लोग डर गए। चिंगारी इतनी तेज थी कि यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक-एक करके ट्रैन से सभी यात्री नीचे उतर गए और पूरी ट्रैन खाली हो गई।

दरअसल, बिलासपुर से कटनी जा रही मेमू अनूपपुर से छुटकार शहडोल की ओर जा रही थी कि अचानक अमलाई स्टेशन के पहले संजयनगर के पास ट्रैन अचानक रुक गई और ट्रेन की एक बोगी के ऊपर से तेज चिंगारी उठने लगी। चिंगारी उठते देख ट्रैन में बैठे सभी यात्री एक-एक करके ट्रैन से नीचे उतर गए। यात्रियों के आंखों में दहशत का अंदाजा इसी तरह से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में सैकड़ो यात्रियों से भरी पूरी ट्रैन खाली हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे की टीम जांच कर रही है। ट्रेन अमलाई स्टेशन से कुछ दूर पहले ही पिछले ही खड़ी है। फिलहाल इस हादसे से किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button