राज्य समाचार

कॉलेज के पास किराना दुकान में बेच रहे थे गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

15.06.22| सरकंडा पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में गांजा बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक के कब्जे से तीन किलो गांजा जब्त किया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में युवक को गिरफ्तार चार किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सोमवार की रात सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि अशोकनगर डीएलएस कॉलेज के पास किराना दुकान में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर दुकान संचालक कैलाश साहू(23) को पकड़ लिया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई करने पर उसने दुकान में छिपाकर रखे गांजे के संबंध में बताया। पुलिस ने तीन किलो गांजा जब्त कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिए। एक अन्य मामले में पुलिस ने प्रभात चौक के पास से पुस्र्षोत्तम साहू(48) को पकड़ लिया। आरोपित के कब्जे से चार किलो गांजा जब्त कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button