राज्य समाचार

सेना भर्ती रैली 04 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ रैली में शामिल होंगे 8556 युवा

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 04 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलो के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था और अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन CEE का आयोजन किया गया था । ऑनलाइन  CEE का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया था और शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ छत्तीसगढ़ के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं,  व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट और जे आई ए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है।

सबसे ज्यादा उम्मीदवार जो ऑनलाइन परीक्षा पास करके सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे वह जिला बालोद और जांजगीर चांपा जिले के है। जिला प्रशासन की ओर से उम्मीदवारों के लिए रुकने व रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा रायगढ़ बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

भर्ती कार्यालय द्वारा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जालसाजों से सावधान रहें। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button