राज्य समाचार

लोहा फैक्ट्रियों में लगातार चोरी विधायकों ने की एसपी से शिकायत

Spread the love

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की शिकायत को लेकर रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा समेत बड़ी संख्या में उद्योगपति सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी आरिफ शेख से लिखित शिकायत में शीघ्र चोरी रोकने की मांग की। एसपी ने विधायकों को आश्वस्त किया कि उनकी मॉनिटरिंग में शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया को संबोधित करते हुए रायपुर पश्चिम के विधायक श्री उपाध्याय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में लगातार लोहा चोरी हो रही है। यह क्रम बीते 15 साल से चला आ रहा है। इसमें कुछ धर्म कांटा वाले एवं औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों की सांठगांठ है। पूर्व में भी इस प्रकार की घटना के बाद शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने तब कुछ कार्यवाही नहीं की हाल ही में सार्थक टीएमटी में चोरी हुई। पीड़ितों के साथ मैं स्वयं जाकर मौके पर प्लांट देखा ज्यादातर उद्योगपति मेरे विधानसभा क्षेत्र के हैं, इसलिए आज मैं स्वयं और रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा उद्योगपति विजय गर्ग समेत अन्य उद्योगपति एसपी कार्यालय पहुंचे और इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में जल्द कार्रवाई कर देगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button