राज्य समाचार

स्वास्थ्य विभाग में सीधी भर्ती, 5 जुलाई तक कर सकते है अप्लाई

20.06.22| बिलासपुर सम्भाग में स्वास्थ्य विभाग में सीधी भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भर सकेंगे। अलग अलग जगहों के लिए अलग अलग तिथि तय की गई है। बिलासपुर संभाग के कार्यालय सम्भागीय सँयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है। अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता रखी गई है। इसके अतिरिक्त रायगढ़ व जांजगीर जिले में भी वेकेंसी निकली है।

पिछले दिनों वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद बिलासपुर सम्भाग में भर्ती शुरू हो गयी है। सर्वाधिक वेकेंसी सँयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर में 231 पदों के लिए निकली है। यहां स्टाफ नर्स के 121पदों के लिए वेकेंसी निकली है। जिसमे उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होने के साथ ही राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना अनिवार्य किया गया है। रेडियोग्राफर के 9 पदों के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12 वी बोर्ड पास होना जरूरी है। नेत्र सहायक के 49 पदों के लिए आप्थेलमिक टेक्नीशियन की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा ओटी टेक्नीशियन के 18 पद ,रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के 4 पद साईकेट्रिक नर्स के 24 पद सोशल वर्कर के 5 पद, ,मेडिकल लेब टेक्नोलॉजिस्ट के 1 पद है। यहां 20 जून से 5 जुलाई तक आवेदन भर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button