राजनीतीराष्ट्रीय खबरें

राफेल मुद्दे पर आज BJP करेगी 70 शहरों में प्रेस काफ्रेंस, करेगी कांग्रेस पर पलटवार

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास रायपुर में

राफेल मुद्दे पर बीजेपी अब बड़ा पलटवार करने जा रही है। पार्टी आज (सोमवार) देश में 70 प्रमुख स्थानों पर प्रेस कांफ्रेंस कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और सरकार के खिलाफ साजिश करने के मुद्दों पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करेगी।
इस अभियान में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।
बीजेपी सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा, सोमवार को जब कांग्रेस तीन राज्यों में सत्ता संभाल रही होगी, तब बीजेपी देशभर में कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रही होगी।
उन्होंने कहा, इसके बाद भी बीजेपी के कार्यक्रम जारी रहेंगे। कांग्रेस के झूठ और उसकी असली चेहरे को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। गौरतलब है कि राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद बीजेपी हमलावर हो चुकी है।
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत कई नेता संभालेंगे मोर्चा
बीजेपी के इस देशव्यापी प्रेस कांफ्रेंस के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी में,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत शिमला में,
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास रायपुर में,
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल अगरतला में,
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस अहमदाबाद में,
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी जयपुर में,
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रोहतक में,
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में,
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पटना में,
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भोपाल में, प्रकाश जावड़ेकर हैदराबाद में,
निर्मला सीतारमन मुंबई में,
वी.के. सिंह इलाहाबाद में,
जगत प्रकाश नड्डा त्रिवेंद्रम में,
जितेंद्र सिंह चंडीगढ़ में,
बी.एस. येद्दयुरप्पा बेलगाम में,
राम माधव चेन्नई में,
भूपेंद्र यादव रांची में,
श्रीकांत शर्मा कानपुर में और सिद्धार्थनाथ सिंह झांसी में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button