राज्य समाचार

आपस में भिड़े दो तेज रफ्तार ट्रक: दोनों ड्राइवर घायल, जाम में फंसे लोग

Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत हो गई। इससे दोनों ट्रकों के ड्राइवरों को मामूली चोट आई है। हादसा नेशनल हाइवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग चिल्फीघाटी में बीती रात हुई। घटना के बाद नेशनल हाइवे में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। चिल्फी थाना प्रभारी ब्रजेश सिन्हा ने बताया कि कल रात नेशनल हाइवे-30 रायपुर-जबलुपर चिल्फीघाटी के पास दो तेज रफ्तार ट्रक आपस में भिड़ गए। दोनों ट्रक के भिड़ंत से दोनों ड्राइवरों को मामूली चोट आई है। एक्सीडेंट होने से कल रात से ही नेशनल हाइवे जाम है। गाड़ियों को हटाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल वनवे चालू कर दिया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button