राज्य समाचार

गांजे के अवैध परिवहन के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, 1725 किग्रा गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

वर्ष 2024 में अब तक 38 मामलों मे 75 आरोपियों से लगभग 31 क्विंटल गांजा किया जा चुका है जब्त*

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दोनों आरोपी है महाराष्ट्र के रहने वाले, उड़ीसा से लेकर महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे*

थाना सिंघोड़ा व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही, रेहटीखोल नाका में चेकिंग के दौरान किया जप्त*

जप्त संपत्ति
01- 1725 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8,62,50,000 रूपये,
02- घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर का माजदा ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 कीमती 2300000 रूपये।
03- आरोपी के कब्जे से दो नग मोबाईल कीमती 20000 रूपये नगदी 1500 रूपये,

कुल जूमला कीमती 8,85,71,500 रूपये (आठ करोड़, पच्याशी लाख ईखहत्तर हजार पांच सौ)।

महासमुंद पुलिस द्वारा जिले की सरहदी सीमाओं पर लगातार अवैध सामग्रियों नशीले पदार्थों के परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है कार्रवाइयों के इसी कार्यक्रम में महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में लगातार चेकिंग जारी है.

जहां चेकिंग के दौरान दिनांक 02/03/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग दौरान उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर का माजदा ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 को रोका गया वाहन मे दो व्यक्ति सवार था पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पुछताछ करने पर वाहन के पीछे डाला में खाली कैरेट के नीचे गांजा रखना तथा उक्त गांजा को उडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताये नाम पता पुछने पर चालक अपना नाम

01- अविनाश म्हस्के पिता ज्ञानेश्वर म्हस्के उम्र 27 साल साकिन भिल्पुरी खुर्द थाना बदनापुर जिला जालना महाराष्ट्र

02 – संतोस पवार पिता भीमराव पवार उम्र 32 साल साकिन बंजरउमरद थाना व जिला जालना महराष्ट्र को बताया गया.

वाहन की तलाशी लेने पर वाहन मे 50 ‍ नग प्ला‍स्टिक बोरियों मे 862 पैकेट खाकी रंग के टेप से टंपिग किया हुआ कुल वजन 1725 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियो से 1725 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button