राज्य समाचार

राजधानी में परिवार को बंधक बनाकर चोरो ने लूटे 10 लाख

Spread the love

राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में बड़ी डकैती की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार देर रात राजधानी के साईं वाटिका कालोनी में एक दवा कारोबारी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। डकैत 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारी मामले की पड़ताल में जुटे हैं।

बता दें पीड़ित दिनेश साहू मेडिकल सामानों का सप्लायर है और उनके परिवार में पत्नी और बेटा है, जो इस मकान में रहते है। वहीं कॉलोनी वालों ने टिकरापारा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती है और न ही टिकरापारा पुलिस किसी शिकायत को गम्भीरता से लेती है। पुलिस की अनदेखी के चलते ही इस तरह की बड़ी चोरी की वारदात इलाके में हुई है। रहवासियों ने टिकरापारा पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button