राज्य समाचार

शराबी पति ने पत्नी का रेता गला, सुबह नशा उतरा तो पेड़ पर लगा ली फांसी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। आरोपी ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी से घर चलने के लिए कह रहा था, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। इस पर आरोपी ने पत्नी से मारपीट की और हंसिए से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की कोबरा टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद अशोक फरार हो गया, कोरबी चौकी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी कि सुबह पता चला कि अशोक की लाश जलके गांव में ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है. पुलिस की माने तो सुषमा का गला देखने के बाद अशोक ने कुछ ही घंटे बाद फांसी लगाकर जान दे दिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि अशोक अपनी पत्नी सुषमा के चरित्र पर शंका करता था. इसे लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button