राज्य समाचार

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की

Spread the love

सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। रात के अंधेरे में सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी रकम, जेवर चोरी करने वाले शेख मिनहाज और पवन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें पीड़ित पुनीत राम वर्मा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सिंचाई कॉलोनी स्थित उनके घर में जब पीड़ित ताला लगाकर अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था तब चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया । जब वह घर आया तब उनके घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली हुई थी। और अंदर रखे गहने भी गायब हो गए थे। जिसके इस मामले पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी।
पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए रकम 30 हजार रुपए व जेवर, सोने की अंगूठी जिसकी कुल कीमत लगभग 80 हजार बताई जा रही है। जिसको आरोपियों के कब्जे से जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button