राज्य समाचार
ट्रैक्टर पलटने से 19 महिलाएं घायल, एक की हालत नाजुक
बालोद. मृत्यु भोज के कार्यक्रम में शरीक होकर वापस घर लौट रहे महिलाओं से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 19 महिलाएं घायल हुई हैं. वहीं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को दो 108 एंबुलेंस की मदद से डौंडी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है. यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के लिमऊडीही गांव की है.बताया जा रहा कि डौंडी विकासखंड के रजौलीडीही गांव से डौंडी विकासखंड के ही लिमऊडीही गांव मृत्यु भोज के कार्यक्रम में शरीक होने महिलाएं गई थी. वहां से वापस आने के दरमियान ट्रैक्टर पलट गई. घटना के बाद मची चीख पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now