राज्य समाचार

जिला महिला बाल विकास अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों के तबादले

रायपुर। राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला महिला बाल विकास अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में 7 महिला एवं बाल विकास अधिकारियों और 10 जिला कार्यक्रम अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें मनोज सिन्हा बेमतरा से दुर्ग, अतुल परिहार कबीरधाम से सुकमा, शैल ठाकुर बस्तर से संकाय सदस्य क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान बस्तर, आभा गुरुद्वान दुर्ग से बिलासपुर, चंद्रशेखर मिश्रा बालोद से कांकेर, विजेंद्र सिंह ठाकुर महासमुंद से दंतेवाड़ा, सुधाकर बाेदले सुकमा से महासमुंद पदस्थ किए गए हैं।
जिन जिला कार्यक्रम अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें सुरेश सिंह को रायपुर से बिलासपुर, अशोक कुमार पाण्डेय दुर्ग से रायपुर, किरण सिंह बिलासपुर से दुर्ग, राजेंद्र कश्यप कोरबा से मुंगेली, एलआर कश्यप कबीरधाम से बस्तर, संजुला शर्मा मुंगेली से बिलासपुर, आनंद किसपोट्टा बस्तर से कोरबा, अजय शर्मा प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दंतेवाड़ा से कांकेर, हेमराम राणा कांकेर से बालोद, राजकुमार जांबुलकर को बालोद से बेमेतरा पदस्थ किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button