राज्य समाचार

कांकेर : सड़क हादसे में एक की मौत , दस से अधिक घायल

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुधवार को दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर में नेशनल हाईवे क्रमांक- 30 पर दो बसों की टक्कर हुई है।

इसमें एक नरेश ट्रेवल्स की यात्री बस थी, जो रायपुर से जगदलपुर जा रही थी जबकि दूसरी स्कूल बस में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे छात्र शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा जिले के चारामा नगर से छह किमी दूर मुजालगोंदी के पास हुआ है। यह हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ। हादसे में स्कूल बस के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे के लिए चक्काजाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुर पुलिस स्टेशन से पुलिस बल पहुंचा। क्रेन की मदद से दोनों बसों को अलग किया गया है। स्कूल बस में फंसे चालक का शव सुबह आठ बजे बाहर निकाला गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button