राजनीतीराज्य समाचार

विधायक कुलदीप जुनेजा पहुंचे स्काय वॉक पर चढ़े युवक को समझाने..

Spread the love

आज रायपुर के मेकाहारा के सामने बने स्काय वाक पर अजीबो गरीब घटना देखने को मिली एक अज्ञात व्यक्ति किसी तरह स्काय वाक पर चढ़ कर हंगामा कर रहा था ,पूरी पुलिस टीम उसे बचाने में लगी थी, पर वह सुनने को तैयार ही नही था। इस खबर के पता चलते ही विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा अपने स्कूटी से घटना स्थल पर पहुचे और उस व्यक्ति को बार बार नीचे आने का आग्रह किया, पर वह सुनने को तैयार नही था उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर रेस्क्यू टीम को सूचित किया। जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू टीम वहाँ पहुँचकर युवक को अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रहे थे वह युवक स्काई वाक ओर एक छोर से दूसरे छोर भागे जा रहा था।वह व्यक्ति स्काई वाक पर उल्टे पैर पर लटक गया था और उतारने को तैयार नही था जिसके बाद नीचे कंबल डालकर उस व्यक्ति को बचाया जा सका ।

इस युवक ने अपना नाम साकेत बताया वह कह रहा था कि अंबेडकर अस्पताल में उचित इलाज ना मिल पाने की वजह से वह परेशान है और अब खुदकुशी करना चाहता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button