राज्य समाचार

नेता प्रतिपक्ष हितानंद का सघन जनसंपर्क, वार्ड क्रमांक 31 खरमोरा घर-घर किया संपर्क

Spread the love

कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में लगातार सघन जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं |

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी तारतम्य में आज वार्ड क्रमांक 31 में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल एवं पार्षद अनिता सकुंदी यादव द्वारा भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय के समर्थन में वार्ड क्रमांक 31 खरमोरा बस्ती में बैंड बाजे के साथ सघन जनसंपर्क किया गया।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने जनसंपर्क के दौरान सभी ने बस्ती में घूम-घूम कर प्रत्येक घरों में एवं दुकानों में लोगों से जनसंपर्क किया लोगों को केंद्र कि नरेंद्र मोदी जी की भाजपा सरकार की उपलब्धियां की नई उनकी योजनाएं बताएं साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा सरकार के गठन के बाद की महतारी वंदन योजना किसानों का बोनस जैसी अनेक महत्वपूर्ण कार्य भी चर्चा का विषय रहे।

जनसंपर्क के दौरान अमित टमकोरिया, सकुंदी यादव, लवलेश, डॉ राजेश राठौर, संजू शर्मा, शिव चंदेल, बूथ अध्यक्ष रमेश साहू, कृपाल सिंह, देवेंद्र चौहान, इतवार सिंह जी, मुन्नालाल जी, विपिन शर्मा, श्याम सुंदर, निर्मला कंवर, कविता साहू, ममता साहू, बसंत, अजय, छोटेलाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button