राज्य समाचार
नियद नेल्लानार : ग्रामीण कुक्कुट पालन कर आर्थिक गतिविधि की ओर होंगे अग्रसर

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार के तहत अंदरूनी गांवो में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ व्यक्तिगतमूलक योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण शासन के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन स्तर पर व्यापक सुधार ला सके। इसी क्रम में कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश पर व्यक्तिगतमूलक हितग्राहियों को आर्थिक गतिविधि से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत पालनार में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा ग्रामीणों को 35 यूनिट बैकयार्ड कुक्कुट इकाई का वितरण कर कुक्कुट पालन के योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया गया एवं तकनीकी जानकारी दी गई।

WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info