राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

‘छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष को बदलने की कोई संभावना नहीं है’- प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया

Spread the love

13.08.22| छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष को बदलने की कोई संभावना नहीं है। तीन दिनों के दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा अपने अध्यक्ष बदलते रहती हैं। उन्होंने चार-चार बदले हैं, हमारे यहां जरूरत नहीं, और कोई संभावना नहीं है।

तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल – पीएल पुनिया 15 अगस्त को समाप्त होने वाली कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। पीएल पुनिया अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। तिरंगा यात्रा के समापन और कांग्रेस नेताओं की बैठक लेने के बाद पीएल पुनिया 15 अगस्त की शाम को दिल्ली लौटेंगे।बता दें कि हाथ में तिरंगा लेकर गांधी धुन के साथ कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा शुरू हुई है। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त तक यह तिरंगा पदयात्रा चलेगी। इसमें मंत्री, सांसद, विधायक शामिल हो रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button