राज्य समाचार

रायपुर : वार्डों के विकास के लिए हर पार्षद को 10 लाख देने की घोषणा

Spread the love

रायपुर. महापौर एजाज ढेबर ने बड़ी घोषणा की है. वार्डों के विकास के लिए हर पार्षद को 10 लाख देने की घोषणा की गई है. रायपुर के नगर निगम का बजट पेश कर दिया गया है. 1474 करोड़ 24 लाख का यह बजट शहर के महापौर एजाज ढेबर ने पेश किया. साल 2022-23 के वित्तीय वर्ष का ये बजट करीब 90 लाख 74 हजार घाटे का है. यहां भी बजट पेश करने महापौर गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर नगर निगम पहुंचे थे. इस बजट को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को लेकर इस बजट में खास ध्यान दिया गया है, जिसकी मांग शहर की जनता कर रही थी. यह मिलेंगी सुविधाएं

1-रायपुर नगर निगम के 10 जून इलाकों में नई 10 एंबुलेंस होगी, जो उस इलाके के लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद करेंगी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

2-रायपुर नगर निगम के 10 जोन इलाकों में डी फ्रीजर रखा जाएगा. मोहल्लों में यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो शव के लिए फ्रीजर की सुविधा दी जाएगी.

3-गरीब तबके के लोगों के लिए रायपुर शहर के हर मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए गोबर से बनी गौ काष्ठ उपलब्ध कराई जाएगी.

4-रायपुर के भाठागांव इलाके में निर्धन परिवार के बच्चों के लिए बिन्नी बाई सोनकर उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से अंग्रेजी स्कूल शुरू किया जाएगा.

5-लोगों की घरेलू जरूरतों के लिए भी नगर निगम काम करेगा. लोगों को कारपेंटर, प्लंबर , टीवी रिपेयर, फ्रिज रिपेयर, कूलर मैकेनिक जैसी सुविधाएं एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए दी जाएगी. स्थानीय युवाओं को काम भी मिलेगा.

6-रायपुर शहर में 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी. हर मोहल्ला क्लीनिक के लिए 25- 25 लाख रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार देगी. 70 वार्ड में यह क्लीनिक खोले जाएंगे.

7-रायपुर शहर के तात्यापारा -फूल चौक स्थित सड़क को 30 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा.

8-कोरोना काल से सीख लेकर रायपुर नगर निगम 5 लाख रुपये तक सभी कर्मचारियों अधिकारियों का बीमा करेगा.

9-रायपुर शहर के 70 वार्डों में विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button