राज्य समाचार

अवैध काष्ठ परिवहन, 8 ट्रैक्टर जप्त

बालोद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। वनमंडलाधिकारी बीएस सरोटे के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी डिम्पी बैस के मार्गदर्शन में जिले में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। वनमंडलाधिकारी बीएस सरोटे ने बताया कि वन विभाग के अमले द्वारा रात्रिगश्त के दौरान बालोद-लोहारा मुख्य मार्ग पर पाररास से जुंगेरा के बीच 04 ट्रैक्टर, बघमरा-बालोद मार्ग रेलवे फाटक के पास 01 ट्रैक्टर, वनोपज जाँच नाका तालगांव के समीप 01 ट्रैक्टर तथा ग्राम चैरेल के पास 02 ट्रैक्टर को अवैध काष्ठ परिवहन किये जाने के कारण जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि जप्त की गए सभी वाहनमय काष्ठ को शासकीय काष्ठागार में रखा गया है। जप्त ट्रैक्टरों में कसही, साजा, प्रतिबंधित प्रजाति के अर्जुन वृक्ष तथा अन्य मिश्रित प्रजाति लट्ठा 12   घनमीटर तथा अन्य मिश्रित प्रजाति के 06 जलाऊ चट्टा लदा पाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों में जप्त काष्ठ के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर छत्तीसगढ़ वनोपज परिवहन अधिनियम 2001 के नियम 3 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button