राज्य समाचार

बाल आरक्षक बनी 7 साल की मासूम अंजनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सौपा नियुक्ति आदेश

दुर्ग। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग ने आज 7 साल की मासूम अंजनी भट्ट को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया. इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अबोध बालिका अंजनी से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उसका हाल जाना. बता दें कि बाल आरक्षक के रुप में भर्ती की गई बच्ची के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है.

बता दें कि अंजनी भट्ट आज अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी, बच्ची को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बालक के सिर पर हाथ फेरा और उसे बताया कि अब आप भी पुलिस बन गए हो. उनके आत्मीय व्यवहार और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए अंजनी के स्वजनों ने भी आभार जताया. वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत आरक्षक अतुल भट्ट के आकस्मिक निधन पर परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी और परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता में दुर्ग पुलिस से सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वास्त किया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि अंजनी भट्ट की अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश जारी होते ही परिवार ने ख़ुशी जाहिर की है. साथ ही दुर्ग पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही जल्द कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने पर आभार भी प्रकट किया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button