राष्ट्रीय खबरें

महंगे होते क्रूड ऑयल के बीच पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, चेक करें आज का भाव

रूस-यूक्रेन युद्ध की कच्‍चे तेल के दाम रिकॉर्ड हाई लेवल पर चल रहे हैं. आज शनिवार को सुबह ब्रेंट क्रूड 118 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. यह सात सालों का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है. महंगे होते क्रूड ऑयल के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं.

तेल कंपनियों ने पिछले दिनों लखनऊ, गुरुग्राम, जयपुर, पटना जैसी राज्‍यों की राजधानियों में तेल कीमतों में बदलाव किया है. हालांकि, करीब चार महीने से दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. बावजूद इसके मुंबई में अब भी पेट्रोल की कीमत सबसे ज्‍यादा 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 101.40 रुपये और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.(news18.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button