राज्य समाचार

दीपका पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 23 किलो ग्राम चाँदी के ज़ेवरात कीमती करीब 16,10,000/- रुपये जप्त

कोरबा –  पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक 20.10.2023 को दीपका स्टॉफ वाहन चेकिंग हेतु तिवारता- दीपका रोड रवाना हुए थे।

तिवारता – दीपका रोड के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीवरता की ओर से एक व्यक्ति आल्टो कार CG- 12 D- 7737 में आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया। व्यक्ति ने अपना नाम शिवपाल सिंह कंवर पिता जीवनराय कंवर उम्र 37 वर्ष साकिन – विजयनगर बिझरा ज़िला – कोरबा का रहने वाला बताया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उसके कार के डिक्की को चेक करने पर डिक्की में रखे चांदी के आभूषण करीबन 23 किलो ग्राम कीमती लगभग 16,10,000/- रूपये मिले जिसके संबंध में बिल मांगने पर कोई बिल पेश नही किया गया। जिससे उक्त वस्तु संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही हैं ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button